शामली। विश्व हिंदू परिषद की गाजियाबाद में दो दिवसीय बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और पदाधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया। शामली से परिषद के जिला सोशल मीडिया प्रमुख हिमांशु शर्मा को जिला विस्तारक बनाया गया। अब यह जिले के विस्तारक और सोशल मीडिया प्रमुख दोनों दायित्वों पर कार्य करेंगे। शामली पहुंचने पर सभी ने उन्हें बधाई दी।