थानाभवन। निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में मतदाता सूची सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर बीएलओ ने कस्बे के सभी छह मतदान केंद्रों पर बैठकर लोगों के वोटर कार्ड की त्रुटियां व युवाओं के नए वोटर बनाने के फार्म भरवाएं। कार्यक्रम के सुपरवाइजर सुरेशपाल शर्मा ने बताया कि कस्बे में रविवार को किसान इंटर कॉलेज, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, सरस्वती जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बीएलओ ने लोगों के आवेदन भरवाए गए। इस दौरान सभी जगहों पर बीएलओ ने काम किया और लोगों को जागरूक भी किया।