शिविर में दी सेहत की जानकारी
शामली। इनरव्हील क्लब शामली विबग्योर की ओर से शनिवार को शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल में कैंप लगाकर महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान डाक्टर नीलम शुक्ला ने बताया कि बच्चों के लिए मां का दूध जरूरी है, क्योंकि मां का दूध बच्चे के शारीरिक विकास में सहायक होता है। साथ ही बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शिशु के लिए सबसे पहली वैक्सीन मां का दूध होता है। बच्चे को जन्म से छह माह तक मां का दूध अवश्य पिलाया जाना चाहिए। इस दौरान इनरव्हील क्लब विबग्योर की अध्यक्ष रीना जैन, सचिव मोनिका जैन, ज्योति गर्ग, नीरू धवन, जूली गोयल, आंचल गर्ग आदि मौजूद रहीं।