कस्बे के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अलग-अलग हाउसों की टीम ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें ज्योति हाउस विजेता बना।
कस्बे के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग की डबल बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने किया। प्रतियोगिता में स्कूल के अग्नि, प्रकाश, ज्योति हाउस की युगल जोड़ी ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार स्कूल की जूनियर प्रतियोगिता में भी तीनों हाउस की युगल जोड़ी ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य नरेश सिरोही, संदीप धीमान, दीपक कुमार रहे। सीनियर वर्ग में ज्योति हाउस के अयूब और सलमान विजेता बने। वहीं जूनियर वर्ग में अंशिका व वंशिका विजेता रही। दूसरे स्थान पर अग्नि व प्रकाश हाउस रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।