फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

शामली। सोमवार सुबह आठ घंटे से ज्यादा समय तक लगातार हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के बाद पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से मौसम काफी सुहावना होने का लोगों ने काफी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहने और गर्मी भरी उमस से लोग परेशान हो उठे। सोमवार की सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। आठ घंटे से अधिक बारिश के कारण भीगते हुए शहर के गली- मोहल्लों- बाजारों में दुकान खोलने पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों को भीगते हुए आफिस जाना पड़ा। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। हवाएं दस किमी प्रति घंटे रिकार्ड किया गया। शहर के कैराना रोड पर पूर्वी यमुना नहर के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार को आठ घंटे से ज्यादा बारिश हुई है। सुबह आठ बजे तक दस एमएम और आठ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि सोमवार से लेकर शनिवार तक मौसम खराब होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि धान और गन्ने की फसल के लिए पानी अमृत बरस रहा है। उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने बताया कि बारिश होने से किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें