शामली।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में गांव भनेड़ा उद्दा में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। योग प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार ने सभी ग्रामीणों को योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्वस्थ रहने के लिए सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़कों पर स्वच्छता अभियान चलाया। अगला शिविर शामली की कमला कॉलोनी में सुबह पांच बजे से शुरू होगा। इस दौरान अशोक, योगेंद्र, जयपाल, ब्रजपाल, रविंद्र आदि मौजूद रहे।