शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व आईजी विजय गर्ग और नगर पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कक्षा 12 में सीबीएसई से 80 प्रतिशत और यूपी बोर्ड से 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों से आगे भी इसी तरह मेहनत व लगन से पढ़ाई कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनिल बंसल, अरविंद संगल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद ऐरन, सुखमाल अग्रवाल, आनंद गर्ग, मनोज गर्ग, विवेक बंसल, सचिन, संदीप, राहुल, धनीष सिंघल आदि मौजूद रहे।