फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। जमात-ए इस्लामी हिंद की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज आसिफ ने की। जमात ए इस्लामी हिंद के नगराध्यक्ष यामीन फैजी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नरेश सैनी, नरोत्तम लाला, राजेंद्र, बिजेंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उत्तराखंड से आए रफीकुज्जमा ने कहा कि ईद का अर्थ खुशी होता है। इस त्योहार पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि समाज में फैलाई जा रही नफरत को मिटाकर भाईचारा कायम किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन अली हसन ने की। संचालन उमर फारूक ने किया। कार्यक्रम में हकीमुद्दीन, तहसीन, शानू, तोहीद, रफी, मोहम्मद आसिफ और यूनुस आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें