फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली शहर व लिसाढ़ बिजली चोरी रोकने के लिए चला छापेमारी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी
विज्ञापन

शामली। पावर कारपोरेशन के अफसरों के निर्देश पर घरेलू एवं नलकूपों की बिजली चोरी रोकने के निर्देश पर शामली शहर एवं लिसाढ़ व हसनपुुर गांवों में दस टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में विच्छेद किए 50 कनेक्शनों के उपभोक्ताओं द्वारा कटिया डालकर चोरी करते हुए पाए गए हैं। नलकूपों में बिजली चोरी के मामले मिले हैं। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर के नेतृत्व में विद्युत निगम के एसडीओ की आठ टीमों ने शामली शहर के बड़ा बाजार, रामसागर, शांतिनगर, काकानगर, गगन विहार समेत कई मोहल्लो में लाइन लास की चोरी रोकने के लिए छापामार अभियान चलाया गया। शहर में 38 कटे हुए कनेक्शन कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए मिले। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई। आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। लिसाढ़ व हसनपुुुुर गांव में दो टीमों के साथ नलकूपों की चोरी रोकने के लिए खेतों पर जाकर छापामार अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर ने बताया कि लिसाढ़ व हसनपुर गांव में 12 नलकूपों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन नलकूपों पर एक लाख रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया था। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर में 38 कटे हुए बिजली कनेक्शन चलते मिले। इन बिजली कनेक्शनों में 12 नलकूप के शामिल हैं। इसके अलावा आठ उपभोक्ताओं को कटिया कनेक्शन डालकर बिजली चोरी करते हुए मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें