फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एटीएम पड़े रहे खाली, कैश के लिए परेशान उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के एटीएम दो दिन के अवकाश के चलते खाली पड़े है। कैश के लिए उपभोक्ता परेशान है। ज्यादातर एटीएम के या तो शटर बंद है या फिर उनमें कैश नहीं है। कैश ना मिलने से उपभोक्ताओं में बैंकों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

दो दिन से बैंकों में अवकाश है। शनिवार को तो कुछ एटीएम में कैश नजर आया, लेकिन रविवार को ज्यादातर एटीएम खाली और बंद की स्थिति में ही नजर आए। कैश निकालने के लिए उपभोक्ता में शहर के एटीएम पर चक्कर काटते नजर आए, लेकिन उन्हें कैश नहीं मिला। शहर की वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक का एटीएम दो दिन से बंद पड़ा है। मेन रोड पर ओरियंटल का एटीएम बंद मिला। एसबीआई के एटीएम को छोड़कर बाकी सभी बंद मिले। भिक्की मोड़ स्थित कार्पोरेशन का एटीएम खुला मिला बाहर खड़े उपभोक्ता बंतीखेडा निवासी समीम ने बताया कि कैश नहीं है। यूनाइटेड और इंडियन ओवरसीज का एटीएम भी बंद मिला। मार्श गंज मंडी रोड स्थित पीएनबी बैंक का एटीएम खुला मिला, उसमें कैश नहीं मिला। वहीं धीमानपुरा फाटक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश निकलता मिला क्योंकि उसमें जमा करने की सुविधा है। शहर के ज्यादातर एटीएम में अवकाश के दिनों में यहीं हाल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें