मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी ने केक काटा और पौधरोपण किया।
मंगलवार को शामली में गऊशाला रोड स्थित हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। युवा वाहिनी के संरक्षक एवं संस्थापक तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46 वे जन्मोत्सव को मनाया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक रविंद्र सिंह कालखंडे, जिला महामंत्री सुनील राजपूत, जिला संगठन महामंत्री वरुण वशिष्ठ, जिला कोेषाध्यक्ष विक्की कुमार, यश कोरी, विपिन, यशवीर सिंह, डॉक्टर नीरज शास्त्री, बिलेंद्र कुमार, दीपेंद्र खैवाल, कृष्णपाल, मोनू, मोहित, नितिन, विशाल, दीपांशु, बलराम राणा और नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विक्रांत बने भारतीय किसान सेवा संघ के कांधला ब्लाक अध्यक्ष
शामली। शहर में गऊशाला रोड स्थित भारतीय किसान सेवा संघ के कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें विक्रांत मुखिया को कांधला ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को शामली के सरस्वती विद्या मंदिर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मेरठ प्रांत अध्यक्ष यशपाल तोमर ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए भारतीय किसान सेवा संघ सदैव तैयार रहेगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहनपाल ने संगठन की एकता पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी तथा संचालन प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर ने किया। इस दौरान अरविंद चौधरी, करणपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।