फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग पूरा होने पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के निर्णय को सराहा
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में पंजीकृत व्यापारी का जीवन दुुघर्टना बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये किए जाने पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि उनका संगठन पिछले एक साल से पंजीकृत व्यापारी का जीवन दुघर्टना बीमा राशि पांच से से बढ़ाकर दस लाख किए जाने की मांग करती रही है। 21 मई को लखनऊ में आयोजित पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी जीवन दुघर्टना बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख किए जाने व प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व व्यापारी को पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग उठाई थी। इस मौके पर मंडल के उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, नरेंद्र संगल, सुभाष धीमान, रवि संगल, सूर्यवीर सिंह, पवन गोयल, आशुपुरी, मनोज मित्तल,राजीव जैन, पंकज वालिया, महेश धीमान, अनुज गोयल, गौरव बंसल, रामदयाल गुप्ता, राजेश सिंघल, राजीव सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें