फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी भाजपा - राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी मतों से जीतेगी भाजपा - राणा
विज्ञापन


थानाभवन (शामली)। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को पत्नी नीता राणा के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य को अपराध मुक्त किया है। हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है। यही वजह है कि आज भी जनता देश के लिए सिर्फ भाजपा पर भरोसा रखती है। इसलिए भाजपा कैराना लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थानाभवन कस्बा में स्थित मतदान केंद्र पर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने अन्य मतदाताओं की तरह ही लाइन में लगकर मतदान किया। करीब आधा घंटा इंतजार के बाद उन्होंने मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से विपक्ष बौखला गया है। यही वजह है कि पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गया है, लेकिन जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है। क्योंकि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त किया। उन्होंने कहा कि जितने भी कार्यों की घोषणाएं हुई हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जा रहा है। किसानों के प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है। पहले जहां किसानों को कई सालों तक गन्ने का भुगतान नहीं किया जाता था। अब समय से किसानों का भुगतान किया जा रहा है। जिससे राज्य का किसान खुशहाली की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें