शामली।
गांव कुड़ाना के ग्रामीण ऋषिपाल सिंह ने बुधवार को गांव स्थित सीएचसी पर औषधि, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और आपातकालीन सुविधा न होने के चलते डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा कि गांव में पिछले 40 वर्ष पहले अस्पताल का निर्माण हुआ था। इस बीच तीन बार अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण किया जा चुका है। जिसके बाद भी वहां पर ग्रामीणों को उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में मातृ जननी सुरक्षा के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध नहीं है। मेडिकल स्टाफ का भी अभाव है। एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। एक सप्ताह के अंदर सुविधाएं उपलब्ध न होने पर प्रदर्शन करने की बात कही। उसके बाद भी मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन करने की भी चेतावनी दी।