फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 44 लाख 63 हजार क्विंटल पेराई करके बंद हुई थानाभवन चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार मिल में एक करोड़ क्विंटल से अधिक हुई गन्ने की पेराई
विज्ञापन

शामली।
जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल किसानों का 198 रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान अदा किए बिना वर्ष 2017-18 का पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो गई। थानाभवन चीनी मिल ने इस साल एक करोड़ 44 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। पिछले वर्ष के सापेक्ष चीनी मिल ने इस साल 33 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की ज्यादा पेेेेराई की हैं। जिले की अपर दो आब चीनी मिल का पेराई सत्र अभी तक चालू है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन शनिवार और रविवार को पूरे दिन बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल नोकेन की स्थिति से गुजर रही थी। पूरे दिन गन्ना एकत्र करके मिल को चलाते जो रात में चलकर बंद हो जाती। सोमवार को सुबह 8.15 बजे बजाज समूह की थानाभवन मिल ने पूरे सत्र में एक करोड़ 44 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके वर्ष 2017-18 का गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर दिया। चीनी मिल थानाभवन के यूनिट हेड वाइस प्रेसीडेंट वीरपाल सिंह व गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गत वर्ष सात अप्रैल 2017 तक थानाभवन चीनी मिल ने एक करोड़ 11 लाख रुपये क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई थी। इस साल वर्ष 2017-18 के गन्ना पेराई सत्र में एक करोड़ 44 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 15 लाख 7 हजार क्विंटल चीनी की बोरी बनाई है। उन्होंने बताया कि थानाभवन मिल ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 33 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने की ज्यादा पेराई की गई है। चीनी मिल पर 198 करोड़ रुपया किसानों का बकाया है। उधर, 14 मई तक सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली ने एक करोड 10 लाख क्विंटल गन्ने की पेेराई कर चीनी मिल चल रही है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि चीनी मिल किसानों का गन्ना पेराई करके बंद होगी। उन्होंने चीनी मिल बंद होने के बारे में स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया है। चीनी मिल पर साढ़े चार माह का गन्ना भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें