कैराना (शामली)। होली और जुमे का दिन एक होने के कारण दुल्हेंडी पर मोहल्ला अफगानान में ‘गाड़ा वाली’ मस्जिद को सुबह से ही पर्दे से ढक दिया गया। दोपहर में जब जुमे की नमाज अदा करने का समय हुआ, तो पर्दा हटाकर ही लोग मस्जिद में पहुंचे। मस्जिद को पर्दे से ढकने को लेकर लोगों में चर्चा थी कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब मस्जिद को कपडे़ से ढका गया। वहीं, कस्बे के अन्य कई मोहल्ले भी पुलिस प्रशासन की तरफ से संवेदनशील घोषित किए गए थे। इन स्थानों पर पुलिस भी अलर्ट रही। यहीं वजह रही कि दुल्हेंडी पर कस्बे के किसी भी स्थान पर विवाद की स्थिति पैदा नहीं हो सकी।