शामली।
झिंझाना रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज तृतीय इकाई का सोमवार को एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व समझाया। जिसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर कॉलेज परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में डॉ. एमसी जैन ने सभी को बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर समाज सेवा करते हुए शैक्षिक स्तर पर भी लाभ उठाना चाहिए। शिविर में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को आगे यूनिवर्सिटी स्तर व बीएड में दाखिले में छूट मिलती है। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।