शार्टसर्किट से मकान में लगी आग
जलालाबाद। मकान में शार्टसर्किट के चलते आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू कर पाते, तब तक घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार में दो दिन बाद ही एक लड़की की शादी होनी थी, जिसके लिए परिवार के लोगों ने घर में सामान इकट्ठा किया हुआ था ।जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज खेड़ा में कर्म सिंह पाल का मकान है। कर्म सिंह की लड़की की सात फरवरी को शादी होनी है। इसके चलते शादी में दिया जाने वाला सामान घर में रखा था। रविवार रात जब परिवार के लोग सो रहे थे, तो अचानक कमरे में आग लग गई। कमरे में आग लगी देखकर लोग जाग गए। उन्होंने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे कपड़े, फर्नीचर आदि सामान जलकर नष्ट हो गया था।