फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सिपाही अंकित तोमर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

शहीद सिपाही अंकित तोमर को क्षेत्र के गांव डांगरौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कैंडल जलाए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि सिपाही अंकित तोमर ने बहादुरी के साथ कैराना के गांव जंधेड़ी में कुख्यात बदमाश से मुठभेड़ की। मुठभेड़ में बदमाश मारा गया। अंकित तोमर अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित थे। उनके शहीद होने से क्षेत्र में गम का माहौल है। ऐसे वीर जवानों की कमी की भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उजाला शर्मा, गीता, पुष्पेंद्र, अभिषेक, अरविंद, कांता, इंद्रपाल, दीप्ति सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद अंकित को दी पुष्पांजलि
थानाभवन। कस्बा थानाभवन स्थित एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें शहीद सिपाही अंकित तोमर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कॉलेज प्राचार्य अमितेश भारद्वाज ने कहा कि जैसे सेना देश की सीमा पर सुरक्षा करती है, वैसे ही समाज में पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षित माहौल बनाती है। अंकित तोमर ने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। ऐसे वीरों को देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान विधि शारण, हिमांशी कौशिक, हिमांशु शर्मा, प्रीति शर्मा, अविनाश आदि ने शहीद सिपाही अंकित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें