फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास रोजगार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र शामली में पीएमकेवीवाई के अंतर्गत स्थित रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज के प्रांगण में सलेक चंद इंद्र सैन जैन फाउंडेशन की ओर से कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्षेत्र के ब्लाक विकास अधिकारी गोपाल कृष्ण चौधरी ने किया। उन्होंने युवाओं को भारत सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम कौशल विकास के माध्यम से रोजगार जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल के सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोजगार के लिए पंजीकरण भी कराया। मौके पर डॉ. अशोक, रविकांत शर्मा, जितेंद्र त्यागी एवं अवनीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें