फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाएं, विदेशी वस्तुओं का करें बहिष्कार- अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद । स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्र की उन्नति और संस्कृति की रक्षा के साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला बोहरान स्थित राम मंदिर प्रांगण में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से देश में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जनपद के कस्बों और गांवों से आए लोगों ने भाग लिया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अनिल कुमार ने स्वदेशी कंपनियों के उत्पादों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां अपने उत्पाद बेचकर बड़ा मुनाफा विदेश में भेज रही हैं उनके उत्पादों से बचने की सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के स्थान पर मेड बाई इंडिया पर जोर दिया। आरएसएस के जिला प्रचारक क्रांति कुमार ने स्वदेशी शब्द को केवल स्वदेशी सामान के इस्तेमाल से न जोड़कर बल्कि इसे राष्ट्र की उन्नति और देशहित से जोड़कर देखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनहरा सिंह और संचालन प्रदीप राणा ने किया। कार्यक्रम आयोजक स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक देवेंद्र राणा रहे। इस दौरान आदेश कुमार, रविन्द्र चन्देना, बोबी शर्मा, अशोक कोरी, अंकुर कुमार, जयप्रकाश, आशीष कुमार और अमनपाल आदि मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी
जलालाबाद (ब्यूरो)। नवगठित नगर पंचायत बोर्ड का मंगलवार को शपथ गृहण समारोह होगा। नगर पंचायत अधिकारियों ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पंचायत जलालाबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन अब्दुल गफ्फार और 15 वार्डों के सदस्यों को उपजिलाधिकारी शामली शपथ ग्रहण कराएंगे। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें