फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगा रहा जाम, जनता रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के लिए जाम नासूर बन चुका है। प्रतिदिन जाम लगने के कारण मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी भीषण जाम लगने के कारण यात्रियों को काफी समय बर्बाद करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर का मुख्य मार्ग जाम हो गया। दोपहर बाद विजय चौक से लेकर धीमानपुरा फाटक तक शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग की तरफ जाम लग गया। देखते ही देखते शहर के बीच दूसरी साइड में भी जाम लग गया। नतीजतन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने विजय चौक पर जाम खुलवाने के लिए व्यवस्था संभाली, तब जाकर कहीं शाम तक जाम से मुक्ति मिली। उधर. टीएसआई भंवर सिंह का कहना है कि ट्रेन आने के कारण फाटक बंद हो गया था, उस वक्त जाम लगा था। हालांकि बाद में यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें