फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस ने निकाय चुनाव प्रत्याशियों को दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। 22 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए चेयरमैन पद पर 17 प्रत्याशी तथा कैराना के 25 वार्डों पर 217 प्रत्याशी मैदान में है। बृहस्पतिवार को कोतवाली में हुई बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार ने चुनाव प्रचार के दौरान आतिशबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग बैनर नहीं लगाने, बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकालने, मतदाता सूची के आधार पर ही वोट डलवाने, पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूरी पर ही मतदाता पर्ची वितरित करने एवं वहां पर भीड़ एकत्र नहीं होने की सख्त हिदायत दी। बताया कि पर्दानशी महिला मतदाताओं की पहचान भी पीठासीन टीम या फिर महिला पुलिसकर्मी द्वारा कराई जाएगी। आईडी के लिए राशन कार्ड का मुखिया साथ होगा और आईडी पहचान पत्र फोटो युक्त ही मान्य होगा। पोलिंग बूथों के आसपास लोग समूह में एकत्र नहीं होंगे। उन्होंने समस्त प्रत्याशियों और आम जनता से शांतिपूर्वक मतदान कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें