शामली। यातायात जागरूकता माह के तहत बृहस्पतिवार को 85 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। यातायात पुलिस और कैडेट्स ने विजय चौक, फव्वारा चौक, अजंता चौक पर वाहन चालकों को जागरूक किया। यातायात के नियम भी समझाये। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाए, दुपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।