शामली। संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज का 747वें जन्मोत्सव पर ठाकुरजी का भजनों द्वारा गुणगान किया गया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक जमे रहे।
रविवार रात श्री हनुमान धाम पर संत श्री नामदेव जी महाराज के मंदिर में नामदेव युवा समिति की ओर से बाबा नामदेव के जन्मोत्सव पर सुंदर दरबार लगाया गया। इस मौके पर बाबा को छप्पनभोग का प्रसाद लगाया गया। जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल ज्वालापुर व शामली के कैलाश चंद गोत्रा, हरीश नामदेव, सचिन नामदेव व श्रवण मस्ताना द्वारा बाबा श्री नामदेव महाराज का भक्तिमय गुणगान किया गया। राजस्थान से पधारे कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। जिनमें शामली व ज्वालापुर के बच्चों द्वारा राधा कृष्ण एवं सुदामा की झांकियां प्रस्तुत की गई। मौके पर प्रभाकर नामदेव, संजय नामदेव, नवीन, जितेंद्र, वेदप्रकाश बेदी, नरेश बेदी, मांगेराम, मनोज, सचिन, आशुनामदेव, सन्नी, सूरज समेत समाज के गणमान्य लोगों ने सभी लोगों का सहयोग रहा। संचालन उत्तम नामदेव ने किया गया।