फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में कैसे होगा आधा कोर्स पूरा, शिक्षकों छात्रों की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की कोर्स पूूरा होने को लेकर टेंशन बढ़ गई है। अभी तक कॉलेजों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है। बोर्ड परीक्षा फरवरी में प्रारंभ होने से कॉलेजों को कक्षा 6 से 9 और 11 वीं की परीक्षा भी जनवरी माह में ही करानी पड़ सकती है। कोर्स पूरा न होने पर छात्र परेशान नजर आ रहे हैं।
इस बार बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी होने से शिक्षकों और छात्रों की टेंशन बढ़ गई है। सभी माध्यमिक कॉलेजों में आधा कोर्स पूरा कराने के बाद अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है, जिसमें सभी कॉलेजों में लगभग 15 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। इसके बाद कॉलेजों में फिर से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। वहीं, बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होने जा रही है। कक्षा 6 से लेकर 12 वीं तक के छात्र छात्राओं की कम समय के होते कोर्स पूरा न होने को लेकर टेंशन बढ़ गई है। शिक्षक भी इतने कम समय में कोर्स पूरा कराने को लेकर परेशान हैं। क्योंकि जल्द ही कक्षा 10 और 12 वी प्रैक्टिकल भी प्रारंभ होंगे। जिसमें एग्जामनर छात्र से पूरे कोर्स में से कुछ भी पूछ सकता है, जिससे विद्यार्थियों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं, कॉलेजों में कक्षा 6 से 9 और 11 वीं की वार्षिक परीक्षाएं ज्यादातर कॉलेज 15 जनवरी के नजदीक शुरू कराने की सोच रहे हैं। वहीं, कुछ कॉलेजों में परीक्षा जनवरी में और आधी परीक्षा 10 मार्च के बाद कराने की सोच रहे हैं। क्योंकि मार्च में ही बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन प्रारंभ हो जाएगा। नतीजतन छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के समाप्त होने के बाद केवल दो माह का समय ही मिल पाएगा। शिक्षकों को दो माह में आधा कोर्स पूरा कराने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र छात्राएं भाग रहे ट्यूशन की ओर
बोर्ड परीक्षा जल्द प्रारंभ होने के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों की कम समय मिलने और कॉलेजों में कोर्स पूरा न होने को लेकर परेशानी बढ़ गई है। शहर के एक कॉलेज के छात्र अनुराग और शुभम ने बताया कि कॉलेजों में दो माह में शिक्षक किसी भी हालात में कोर्स पूरा नहीं करा सकते हैं, जिस कारण उन्हें बचे हुए कोर्स को जल्द खत्म करने के लिए कॉलेज के बाद किताबों के अंत के अध्यायों की ट्यूशन लगाते हुए अभ्यास करना पड़ेगा। यदि कॉलेज के भरोसे रहे तो उनको परीक्षाओेें में प्रश्नों को लेकर काफी दिक्कतें आ सकती है।
विज्ञापन

उधर, शहर के वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य और आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेजों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। परीक्षा समाप्त होते ही सभी शिक्षकों की बैठक की जाएगी। जिन विषयों के शिक्षकों का कोर्स ज्यादा बचा हुआ होगा उन सभी को कॉलेज के समय से पहले या फिर छुट्टी के बाद एक्स्ट्रा क्लास चलवाकर समय पर कोर्स पूरा कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा जल्द होने के कारण आधा कोर्स पूरा कराने के लिए केवल डेढ़ से दो माह ही मिल रहे है, लेकिन छात्र छात्राओं के भविष्य का सवाल है सभी शिक्षक मेहनत व लगन के साथ कोर्स पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें