कांधला।
श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से चल रही रामलीला में सोमवार रात भगवान गणेश और श्रीराम की आरती के पश्चात लीला का मंचन शुरू हुआ।
लीला मंचन में कलाकारों ने रावण- वेदवती संवाद, श्रवण मरण और दशरथ को पुत्र वियोग में तड़प तड़पकर मरने का श्राप दिए जाने की लीला का मार्मिक प्रस्तुति करण किया गया। इस दौरान रामकुमार सिंघल, श्यामकुमार सिंघल, जोनी शर्मा, शिवकान्त, प्रमोद कुमार शर्मा सहित कई कलाकार उपस्थित रहे। उधर, पंजाबी धर्मशाला में प्रोजेक्टर पर चल रही रामलीला के प्रसारण में सोमवार रात ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका में सीता राम की भेंट, सीता राम विवाह की सुंदर लीला का प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मोहनलाल चावला, महावीर प्रसाद अग्रवाल, ब्रिजेश शर्मा, मुन्ना, अनिल मित्तल, महावीर प्रसाद अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।