ऊन। कोरी समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनाने की मांग की। इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया।
मांग की कि कोरी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल होने के बाद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। जिस कारण उनको परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूर्व में कई बार मांग की जा चुकी है कि प्रमाण पत्र जारी किए जाए, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिस पर लोगों ने जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। तहसीलदार यधुवंश वर्मा ने बताया कि डीएम साहब ने उन्हें शासनादेश की प्रति मंगवाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मौके पर राधेश्याम, प्रेम, रामवीर, सोमपाल, फूलकुमार, आदेश ,मोहित ,बबलू कोरी आदि मौजूद रहे।