शामली। 49 साल पहले रेलवे की ऐतिहासिक हड़ताल के दौरान शहीद हुए नौ रेलवे कर्मियों को शामली रेलवे स्टेशन पर एक शोक सभा आयोजित श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।
मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन पर नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के तत्वावधान में शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर 19 सितंबर 1968 को रेलवे कर्मियों की हड़ताल में नौ रेलवे कर्मचारियों के शहीद होने पर दो मिनट का मौन रखाकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के शाखा मंत्री केपी मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। मौके पर केपी मलिक, धर्मवीर सिंह, सरोज देवी, शौकत अली, सुरेश, गौरव, दीपक, कुलदीप सुबोध, ओमपाल राजकुमार, हरवीर मलिक मौजूद रहे।