भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के बैनरतले कश्यप समाज की विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत हुई। वक्ताओं ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करने के साथ ही प्रदेश सरकार से कई मांग पूरी करने की मांग की।
रविवार को कश्यप समाज की पंचायत गांव भनेड़ाजट स्थित श्रीपाल के घेर में आयोजित हुई। संस्था के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन कश्यप का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, वक्ता नीटू कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज की सामाजिक व्यवस्था जितनी मजबूत होगी उतनी ही मजबूत उसकी राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक व्यवस्था होगी। इसलिए समाज की स्थिति को मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं, जिलाध्यक्ष पवन कश्यप ने सरकार के प्रतिनिधियों से मिलकर महर्षि कश्यप जयंती पर फिर से अवकाश घोषित करने, कोल्हू ठेकेदारों को कम ब्याज दरों पर ऋण और बिजली मुफ्त व बीमा, आरक्षण की चली आ रही मांग और जल से जुड़ी योजनाओं में कश्यप समाज को प्राथमिकता आदि को पूरा कराने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। अध्यक्षता मांगेराम कश्यप व संचालन राजेंद्र कश्यप ने किया। इस दौरान रमेश कश्यप, तिलकराम, चंद्रपाल कुड़ाना, नरेश, सिकंदर, सुशील, सुभाष, इंदर, चरण सिंह, सोमदास, ओमप्रकाश, चुन्नू लाल आदि मौजूद रहे।