फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि दो शिक्षण संस्थाओं पर खर्च करेंगे विकास निधि में 35 लाख रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बुलंदशहर के सपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर और एक एमएलसी ने शामली जिले के दो इंटर कॉलेजों में विकास के लिए 35 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इस धनराशि को खर्च करने और निर्माण के लिए जिला प्रशासन एजेंसी नामित करेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र के गांव जसाला स्थित चौधरी अजब सिंह इंटर कॉलेज में सीसी रोड और अन्य विकास कार्यों के लिए सांसद सुरेंद्र नागर ने 25 लाख रुपये की धनराशि अपनी निधि से जारी की है। वहीं, शिक्षक कोटे से एक विधान परिषद सदस्य ने झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में दो कक्ष निर्माण के लिए 10.34 लाख रुपये की धनराशि का प्रांकलन जिले के डीआरडीए विभाग को भेजा है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस धनराशि के आधार पर जिला प्रशासन निर्माण एजेंसी का चयन करके दोनों शिक्षण संस्थाओं में निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें