शामली। जिलेभर में गणेश महोत्सव की धूम मची रही। गणपति भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सोमवार को हनुमान धाम, बड़ाबाजार मंदिर ठाकुरद्वारा, बुढ़ाना रोड, पर जगह-जगह विघ्न कर्त्ता श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करके सुबह- शाम सात बजे विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। हनुमान धाम पर गणपति मंदिर में विधि- विधान से गणपति का विशेष पूजन किया गया। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, विनय द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, शरद द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। बुढ़ाना रोड स्थित गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में रमेश धीमान, संजय पांचाल, विनय पांचाल द्वारा विशेष पूजा अर्चना करके महाआरती उतार कर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर रमेशचंद धीमान, संजय पांचाल, विनय पांचाल, दुर्गेश योगेंद्र, विकास, वरुण, तरुण मोहित, मधुसुदन, आशीष, यश, शुभम, महेंद्र कुमार, रवि, रोहित, पवन कुमार, श्रीचंद का सहयोग रहा।