फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने राजकीय स्कूल का किया निरीक्षण, मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूूल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने कांधला क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में पंजीकृत छात्रों की संख्या कम होने के साथ ही साफ सफाई खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने कांधला क्षेत्र के गंगेरू स्थित राजकीय हाईस्कूूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कार्यरत प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह और सहायक शिक्षिका नेहा उपस्थित मिले। स्कूल में कक्षा 9 और 10 वीं में पंजीकृत 23 विद्यार्थियों में से केवल सात विद्यार्थी ही उपस्थित मिले। स्कूल में गंदगी और बिजली व्यवस्था खराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें