कैराना (शामली)।
बाईपास पर रामड़ा चौराहे के पास आई-20 कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से बाइक सवार युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार सुबह 11 बजे बिजनौर निवासी सचिन राजपूत अपने परिवार के साथ कार में हिसार से बिजनौर लौट रहा था। कार बीरबल चला रहा था। जब वह बाईपास रोड पर रामड़ा चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार की भिड़ंत रामड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार गुलफाम की बाइक से हो गई। हादसे में बाइक सवार गिर गया और कार खाई में पलट गई। इसमें बाइक सवार गुलफाम, कार में सवार सचिन राजपूत, उसकी पत्नी अमिता राजपूत, गीता, दो छोटे बच्चे आसी, मितासा, बीरबल को घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से अस्पताल से गंभीर हालत के चलते रामड़ा निवासी गुलफाम को रेफर कर दिया। सूचना पर अमित का भाई बिजनौर से अस्पताल पहुंचा तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ ले गया। घायल गुलफाम के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।