फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही-हांडी प्रतियोगिता गांधी हाउस ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में स्थित द हिंद गुरू इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए ओर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषाओं में कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर थाली डेकोरेशन, राधाकृष्ण वेशभूषा, दही-हांड़ी प्रतियोगिता के साथ-साथ श्री कृष्ण भजन पर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी बच्चों को कृष्ण के कर्मण्ये वाधिकारस्ते के संदेश को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। छात्र-छात्राओं को विस्तार से श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं का वर्णन किया। वहीं स्कूल मैनेजर नूर नवाज खान ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। वहीं बच्चों ने श्री कृष्ण के भजनों पर सुंदर-सुंदर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। शारिब, जीमल, गौरी शंकर, प्रवीण चौधरी, मुकेश कुमार, नीलम चौधरी, प्रियंका, ज्योति, नेहा, पूजा, अंजू, हिमानी, स्वाती, आकांक्षा, योगेश लता, नूरवंशी खान आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें