फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की शिल्पा ने एमएससी में की दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर की छात्रा शिल्पा शर्मा ने एमएससी (रसायन विज्ञान) में दिल्ली स्थित हिंदू कॉलेज टॉप किया है। छात्रा का दावा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में से रसायन विज्ञान विषय से एमएससी में उसको सर्वाधिक 2100 में से 1731 अंक प्राप्त हुए हैं। रिजल्ट घोषित होने पर छात्रा शिल्पा के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी का एमएससी का रिजल्ट घोषित हुआ। इसकी जानकारी होने पर शिल्पा के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के आर्यपुरी मोहल्ला निवासी राजीव शर्मा की बेटी शिल्पा शर्मा ने 82.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एमएससी की परीक्षा पास की है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध हिंदू कॉलेज दिल्ली में पढ़ती है। रिजल्ट देखकर छात्रा खुशी से झूम उठी। छात्रा ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई शहर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज से की है। उन्होंने 10 वी में 85 और इंटर में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के बाद बीएससी ऑनर्स में 86 प्रतिशत अंकों से पास की। वर्ष 2016 में नेट की परीक्षा पास कर 68 वी रैंक पाई और गेट की परीक्षा में 2017 में ऑल इंडिया में 126 वी रैंक प्राप्त की। वर्तमान में छात्रा का आईआईटी दिल्ली में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। छात्रा की मां गृहिणी हैं और उनके पिता राजीव शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात हैं। शिल्पा को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें