फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू होने को, खराब पड़ा हुआ है सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांवड़ यात्रा शुरू होने को है और कांवड़ियों का आवागमन भी शुरू हो गया है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों से कह रहे हैं, लेकिन यमुना पुल पर शासन द्वारा लगाया गया सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सात साल पहले कांवड़ मेले के दौरान यमुना पुल पुलिस चौकी के पास भक्तों ने तोड़फोड़ करते हुए पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही भोलों ने सरकारी वायरलेस को यमुना नदी में डाल दिया था, जिसका आज तक कोई पता नहीं चला और न ही केस का खुलासा हो सका। इसके बाद शासन के आदेश पर कांवड़ मार्ग को देखते हुए कांधला तिराहे व यमुना पुल पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे। पिछले वर्ष भी कांवड़ मेले के दौरान यमुना पुल पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम बना कर कांवड़ मेले पर 24 घंटे तीसरी आंख से नजर रखी गई थी। वहीं, वर्तमान मे कांधला तिराहे व यमुना पुल पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि इंजीनियरों को बुलवाकर दोनों कैमरों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें