परिषदीय स्कूलों मेें शत प्रतिशत के लिए बच्चों ने रैली निकाली। बच्चों ने गांव में घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को गांव गोहरनी में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। जिसमें 6-14 वर्ष के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। शुभारंभ ग्राम प्रधान विपिन राणा और समिति के अध्यक्ष ब्रज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने हाथों में बैनर और नारों लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए अभिभावकों को सरकारी स्कूलों नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। मौके पर राजीव, मीनू, शिमलावती, करुणा, मनोरमा, अनीता, मंजू सिंह, संगीता आदि मौजूद रहे।
उधर, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ईश्वरचंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने गांव की विभिन्न गलियों में घूमकर मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ आदि के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। बाद में बच्चों और प्रधानाध्यापक सौरभ संगल ने शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। मौके पर सौरभ संगल, पिंकी सिंह, प्रवीण कुमार, प्रविता देवी, सतीश कुमार, अनुराधा आदि मौजूद रहे।