शौचालय पर लिखा मिला ओआरएस कार्नर
शामली। सहायक निदेशक स्वास्थ्य ने बृहस्पतिवार को जिले में सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह खामियां पाई र्गइं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार की हिदायत दी।
बृहस्पतिवार को सहायक निदेशक स्वास्थ्य मधु सक्सेना करीब 11:15 बजे शामली सीएचसी पर पहुंची। यहां उन्होंने ओआरएस कार्नर का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉक्टर जगमोहन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वह मोहल्ला पंसारियान में पहुंचीं और पोलियो अभियान की स्थिति जानी। उन्होंने कई परिवारों से बात की। शामली नगरीय पीएचसी पर जाकर उन्होंने व्यवस्था की जांच की। वहां पर पर्दे नहीं मिले और एग्जॉस्ट लगाने के निर्देश दिए। करीब 12:15 बजे पर वह कुड़ाना पीएचसी पर पहुंची। जहां डाक्टरों तो मौके पर मिले, लेकिन व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। रजिस्ट्रेशन रूम के पास बाइक खड़ी मिलीं, टीबी लैब में मरीजों के बलगम की स्लाइडें खुले में रखी हुई थीं। जिस पर सहायक निदेशक ने लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाई। इसके अलावा शौचालय के ऊपर ओआरएस कार्नर लिखा हुआ मिला। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रिंस को कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में सुधार लाने की चेेतावनी दी।
---- कोट
पोलियो अभियान के तहत निरीक्षण किया गया, इसमें कई जगह खामियां मिली, संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं - डाक्टर मधु सक्सेना, सहायक निदेशक सहारनपुर।