पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन निकलते ही गर्मी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दस बजते ही गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। उमस और घुटन ने बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि शीघ्र ही बारिश आने के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।
यमुना शांत, जलस्तर घटा
शामली। हथनी कुंड बैराज से मंगलवार सुबह आठ बजे पांच हजार 373 क्यूूूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। कैराना यमुना पुल पर 228.75 मीटर जलस्तर आंका गया हैं। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता यासीन खां ने बताया कि पहाड़ो पर बारिश खत्म होने के बाद यमुना का पिछले कई दिनों से जलस्तर घटता जा रहा है। यमुना नदी के जल स्तर में फिलहाल वृद्धि नहीं हो रही है।