फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनीटाइजेशन योजना: तीन माह तक घर-घर बिजली टीम करेगी कनेक्शन की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दस प्रतिशत से कम लाइनलॉस वाले फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल पाएगी। पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन निगम ने सेनीटाइजेशन कार्ययोजना तैैयार की है। इसके तहत अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन माह तक उपभोक्ताओं के यहां जाकर बिजली कनेक्शनों का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक टीम रोजाना 50 उपभोक्ताओं के यहां कनेक्शन का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि दस प्रतिशत से ज्यादा लाइनलॉस वाले बिजली फीडरों के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूूूर्ति नहीं मिल पाएगी। फिलहाल जिले के बिजलीघरों का लाइनलॉस 15 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत आंका गया है। बिजलीघरों के फीडरों के कम लाइन लॉस करने के लिए शासन के निर्देश पर तीन माह के लिए सेेनीटाइजेशन कार्य योजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को लागू करने के लिए जिले के 15 बिजली की टीम को शामिल किया गया है। प्रत्येक टीम में प्रत्येक बिजलीघर का जेई, पेट्रोल मैन, लाइनमैन, मीटर बदलने वाला कर्मचारी शामिल होगा।
पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुुमार सिंह ने बताया कि सेेनीटाइजेशन योजना में अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम घर- घर जाकर बिजली चोरी, कनेक्शन की जांच करेगी। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी विजयपाल सिंह ने बताया कि सेनीटाइजेशन योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेनीटाईजेशन योजना में प्रतिदिन एक जेई 50 परिवारों का सत्यापन करेगा। पहले चरण में खंदरावली,पंजीठ,कसेरवा, नाला,भभीसा बिजलीघरो को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें