मेरठ-करनाल हाईवे पर काठा नदी के पास ट्रक को ओवर टेक करने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी शाकिर मलिक व अकरम कार से करनाल जा रहे थे। जब वह हाईवे पर झिंझाना के निकट काठा नदी पुल पर पहुंचे तो सामने चल रहे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में उनका बैलेंस बिगड़ गया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की स्पीड तेज होने के कारण कार सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान दोनों युवकों को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कोे सीधा कराया।
नशे में मारपीट
झिंझाना। गांव रंगाना निवासी अनुज ने तहरीर देकर बताया कि गांव के युवक ने शराब पीकर उसके छोटे भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को तलाश किया जा रहा है।