फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21.76 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 21.76 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 29 बूथों पर 4500 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 979 लोगों को टीके लगाए गए। जिले में 21.76 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिले में 29 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण चल रहा है। शनिवार को 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए, जबकि पांच बूथों पर कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले में सभी 29 बूथों पर 4500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 821 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जबकि 158 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 21.76 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 106 वॉयल खर्च हुई है। कैराना क्षेत्र के पांच बूथों पर 104 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को कैराना सीएचसी पर 40 लोगों को टीके लगाए गए। पीएचसी भूरा पर 20, पीएचसी कंडेला पर 10, पीएचसी ऊंचागांव पर 14 व पीएचसी डुंडुखेड़ा पर 20 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें