फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई दूसरे जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे की जामा मस्जिद, मेंबर वाली मस्जिद, मनिहारान मस्जिद, दरबार वाली मस्जिद, नाइयों वाली मस्जिद, मुन्नी खां वाली मस्जिद, अरबी मदरसा मस्जिद, मौलवियों वाली मस्जिद, किले वाले मस्जिद आदि में दूसरे जुमे की नमाज अकीदत और अहतराम के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती कासिम ने फरमाया कि रमजान मुबारक का दूसरा अशरा शुरू हो गया है। दूसरा अशरा मगफिरत का है। इस अशरे में हमें अपने गुनाहों से तौबा करते हुए नमाज, रोजे और तरावीह की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस माह में गरीबों मिस्कीनों और बेसहारा लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। नगर पंचायत द्वारा मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें