फैनी चक्रवात का वेस्ट यूपी के जिलों में हो सकता है असर
अमर उजाला ब्यूरो
शामली 1 मई। फैनी चक्रवात का आने वाले दो दिन वेस्ट यूपी में व्यापक असर देखने को मिलेगा। बृहस्पतिवार- शुक्रवार को आकाश मेेें बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को भीषण गर्मी के साथ लू चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार की शाम आकाश में बादल और तेज हवाओं के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी हुई थी।बुधवार को सुबह से भीषण गर्मी के साथ 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। फैनी चक्रवात का आने वाले दो दिनों में वेस्ट यूपी में व्यापक असर देखने को मिलेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आकाश मेेें बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलने से कही- कही पर ओलावृष्टि हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
ं