फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में पालिका ने स्टील के बने कूड़ेदान रखवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका ने स्वच्छता अभियान के तहत जिले में नई पहल करते हुए कस्बे में स्टील के बने कूड़ेदान रखवाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका कैराना के अध्यक्ष हाजी अनवर हसन के निर्देशन में कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, बेदोवाला स्कूल, बीबोवाली मस्जिद, मदरसा अहसनुल उलूम, जामा मस्जिद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसडीएम आवास, तहसीलदार आवास आदि स्थानों पर स्टील के कूड़ेदान रखवाए। एक कूड़ेदान में सूखा तो दूसरे में गीला कूड़ा डालने को निर्देशित किया गया है। इससे पूर्व कैराना में प्लास्टिक और लोहे के बड़े कूड़ेदान रखवाए गए थे। पूर्व में रखे गए जो कूड़ेदान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके भी बदलने की प्रक्रिया चल रही है। पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन का कहना है कि भारत स्वच्छता अभियान के सपनों को साकार करने के लिए पालिका कटिबद्ध है। लोगों से कहा कि कूड़े को इधर उधर नहीं डालकर कूड़ेदान में ही डाले। कूड़ेदान का इस्तेमाल करने पर बीमारियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें