कैराना/थानाभवन। नेपाल के रणियापुर जिला निवासी विमल (27) और उसका साथी नारायण (19) बाइक पर सवार होकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग से गुजर रहे थे। कैराना में रामा सिनेमा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। बुच्चाखेड़ी निवासी आनंद (35) वाहन की टक्कर लगने और पाल (43) निवासी मोहल्ला छड़ियान भी सड़क दुुर्घटना में घायल हो गए। उधर, थानाभवन कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी रोशनी शुक्रवार को चरथावल बस स्टैंड के निकट सड़क पार कर रही थी। उसी समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गई।
घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट
कैराना। गांव भूरा निवासी श्यामो अपने पुत्र सुभाष के साथ कोतवाली पहुंची। बताया कि गांव के ही तीन युवक उसके घर के अंदर घुस आए और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेटी को उठा ले जाने की धमकी
कैराना। कैराना क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि एक युवक गलत इरादों से किसी भी समय उसके घर में घुस आता है और उसकी बेटी के साथ नाजायज संबंध बनाने की कोशिश करता है। विरोध करने पर आरोपी उसकी पुत्री को उठाकर ले जाने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।