फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पूजन करके माताओं ने बच्चों के लिए मांगी मनोकामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन/बाबरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका पूजन धूमधाम से मनाया गया। गढ़ीपुख्ता कस्बे में होली के मौके पर माताओं ने व्रत रखकर अपने बच्चों के लिए दीर्घायु की मनोकामना की। सुबह से लेकर शाम तक बेर, होली हार, आटा, मिठाई से होली-पूजन किया गया। मालैंडी, ताना, पेलखा, ओदरी, राझड़, दुल्लाखेड़ी, भाट्टू, गढ़ी अब्दुल्ला खा, मानकपुर, बूंटा कैलशिकाकपुर, जंधेड़ी आदि क्षेत्र के गांव में होली पूजन किया गया। चुनाव के मद्देनजर देखते हुए जगह जगह पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वहीं ऊन क्षेत्र के गांव हथछोया, पिंडौरा जंहागीरपुर, गागौर, सांपला, ढ़िढाली, खेड़ाभाऊ, बझेड़ी, भमेड़ी शाहपुर , हरसाना आदि गांवों में सुख शांति से होली पूजन किया गया। बाबरी कस्बे में होलिका पूजन किया गया। बाबरी के होली चौक, शनि मंदिर, अंबेडकर चौपाल, व हिरनवाड़ा, भंदोड़ा, कैडी, बुटराड़ा, कुरमाली, भाजू, आदि गांवों में भी धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें