मेरा पहला वोट मोदी को अभियान चलाया
शामली। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेरा पहला वोट मोदी को अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
मंगलवार को कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय मंत्री रवि पंवार, जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, एवं कार्यक्रम जिला संयोजक रोहित विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि पंवार ने कहा की मेरा पहला वोट मोदी को ,कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे युवाओं को पार्टी से जोड़ने काम होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 5000 लोगों को अब तक मिस्ड कॉल लगवाई गई है, उन्होंने कहा आगामी दिनों में युवा मोर्चे के द्वारा अनेकों कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में देवाशीष वर्मा, जिलामंत्री अंकित गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, नगर मंत्री मनीष कुमार, अनुज संगल, हरिओम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।