फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के तत्वावधान में चल रहे विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। प्राचार्य प्रोफेसर चमनलाल ने स्वयंसेवकों को त्रुटियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अजय बाबू शर्मा ने अनुशासन और टीम भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आंचल यादव ने शिविर की मुख्य उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। तबस्सुम, चीनू, सरवीन, अक्षय, शिवानी और जैनब आदि स्वयंसेवकों ने अपने शिविर अनुभवों को व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवकों विजय, सौरभ, कपिल और टिंकू ने लोकगीतों और देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों आसिफ, प्रभा, अकरम, नैना, शिवम, उजमा, तबस्सुम, जावेद, नगमा व सुधीर को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. रीनू, डॉ. जितेंद्र विकल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हंसराज, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कीर्ति वर्मा, डॉ. रमेश यादव आदि मौजूद रहे। बिलाल, मोनू, नेहा, शावेज, अलावा सुभाष, पप्पन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें